विस्तृत रसोईघरों के 6 सुन्दर मिसाल जो मन को गौरवंत करें

Rita Deo Rita Deo
Nizar, Manilala, stanzza stanzza Modern kitchen
Loading admin actions …

हर परिवार अपने आर्थिक शक्ति और ज़रूरतों को मद्देनज़र रख कर रसोईघर का चयन कर उसमे बर्तन,  बिजली के उपकरण इत्यादि सजाते है ताकि रसोई का काम आसान और तत्काल हो।  गुज़रते वर्षो में, तकनिकी विकास का असर रसोई में कई सुधार लाया है जिनके कारण खाना बनाने वाली गृहणियों की जीवनशैली में भी बदलाव आया है। आज मॉडुलर किचन का ज़माना है जहाँ काउंटर और ज़मीन के टाइल्स और अलमारियों तक सब आपके रूचि के अनुसार सजाया जा सकता है जो बैठक के कीमती फर्नीचर के तरह आपके प्रतिष्ठा को दर्शाये।

घर बड़ा हो तो रसोई में अंतरिक्ष का सही उपयोग करने के लिए सजीले योजनाबद्ध भण्डारण के साथ साथ कमरे को प्रकाशमय रंगों से सजा सकते हैं। रसोई के नक़्शे को विभिन्न शैलियों का मिश्रण करते हुए इसे न्यूनतम तरीके से सजाये की देखने वाले प्रेरित हो जाये। बड़े रसोईघर जिनमे छोटे बड़े द्वीप समिल्लित हो वहां, भोजन की तैयारी में प्रयुक्त मानक तत्वों की तैनाती के दौरान बहुत अधिक स्वतंत्रता देता है ।

इन सब ज़रूरतों को मद्देनज़र रखते हुए हमने इस विचार पुस्तक में 6 ऐसे शानदार व आधुनिक रसोईघरों का संग्रह बनाया है जो परिवार के ज़रूरतों को पूरा करने के साथ-साथ अपने स्वामी या स्वामिनी के व्यक्तिगत स्वाद को भी प्रतिबिंबित करते हैं।

1. गहरे जमुनी रंग की आभा

सफ़ेद रंग की पृष्ठभूमिक पर सजे इन गहरे जमुनी रंग के कैबिनेट की श्रृंखला इस रसोई में अनोखे प्रकाश लाने के साथ-साथ इस स्थान को निश्चित गरिमा प्रदान करते हैं। निचे और ऊपर की अलमारियाँ की रंग और रूप दोहराये जाने पर भी इस रसोई में शांत ग्रेनाइट काउंटर संतुलन बनाये रखें है ! विशेष प्रकार सजे कैबिनेट का समूह रसोई के अंतरिक्ष के सबसे कार्यात्मक क्षेत्र हैं।

2. काले और सफेद का मोहक संयोजन

संतुलित और व्यवस्थित यह रसोई, क्षेत्र के कमी और भण्डारण की ज़रूरतों को विचार में रख कर बनाया गया है इसलिए हर पंक्ति की अलमारियाँ सटीक और सही आकर की हैं। काले और सफेद रंग हमेशा एक-दूसरे के साथ सद्भाव रखते हैं इसीलिए इस रसोई क्षेत्र में विस्तार की भावना को उजागर करते हैं। इस रसोई में भंडारण स्थान और आधुनिक उपकरण महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है जिससे गर्मी का संतुलन बना रहता है।

3. आधुनिक शैली का सुंदर उदाहरण

आधुनिक शैली का सुंदर उदाहरण मॉड्यूलर रसोई डिजाइनों के आगमन के बाद रसोईघर के विकल्प चुनने में आसानी हो गयी है क्योकि   कैबिनेट और रैक को आसानी से मौजूदा जगह के अनुकूलित सजाया जा सकता है। ये शेल्फ और रैक  खींचने वाली सुविधा से लैस हैं जो उन्हें सुविधाजनक तरीके से उपयोग करने में मदत करते है । खुली और बंद अलमारियों का संयोजन इस आधुनिक रसोई को संगठित रूप देता है।

4. छोटी लेकिन प्रकाशमान

अगर रसोईघर के लिए निर्धारित किया हुआ स्थान ज़रूरतों को पूरा करने के लिए कम पड़ रहा है तो क्षितिज के समानांतर दिशा में बढ़ने के बजाय निश्चित रूप से ऊंचाई में वृद्धि करना ही संभव है जैसा  इस रसोई घर में किया गया है।  यहाँ के डिजाइन का सबसे दिलचस्प हिस्सा है, शीर्ष पंक्ति में फर्नीचर की एक श्रृंखला और सामने दीवार पर अलमारियाँ का संकलन जो पूरी तरह से छोटे से क्षेत्र में समाकर बड़े अंतरिक्ष का आभास करते हैं।

5. सजीले कैबिनेट से सुसज्जित


इस आधुनिक रसोई को अनोखा अंदाज़ देने का उत्तरदायित्व सफ़ेद और बैंगनी रंगो से सजे कैबिनेट्स पर है । रंग, और सज्जा शैली के सुंदर समामेलन में निर्मित, यह रसोई घर अपने छोटे आकर से दृष्टि हटाकर लोगों का धयान त्रुटिहीन डिजाइन की और आकर्षित करता है।

6. खिड़कियों का जादू

किचन निर्माताओं का कहना है की अगर खाना पकाने के स्थान के ऊपर और विपरीत दिशा में खिड़कियां हों तो पारंपरिक व्यंजनों की महक घर के बाकी हिस्सों से दूर रहेगी और सामने दीवार न होने के कारन तेल और मसाले के छीटों से गन्दगी नहीं फैलेगी। सामान्य दीवार के टाइल्स से  दीवारों और अलमारियाँ के बीच सुन्दर तालमेल बनाया गया है जो न केवल रसोई को परिष्कृत दिख रहा है बल्कि इस क्षेत्र में बेस तटस्थ रंगों के साथ भी घुल-मिल गया है।

ऐसे ही अपने रसोई को सजाने के लिए अत्याधुनिक रसोईघर के लिए आसान तरीके को जांचना ज़रूरी है।

Need help with your home project?
Get in touch!

Highlights from our magazine